Category Archives: Career / Jobs

राजकीय हाई स्कूल दलपतपुर के विद्यार्थियों ने किया राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बरेली में भ्रमण


देवरनियाँ । ब्लाक भोजीपुरा समग्रता शिक्षा के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल दलपतपुर के कक्षा 9 व कक्षा 10 के छात्र एव छात्राओं को राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन बरेली में अध्ययन भ्रमण कराया गया।

अध्ययन यात्रा के दौरान छात्र एवं छात्राओं को संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमो जैसे इलेक्ट्रिक, इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिगं, पाँली टेक्नोलॉजी, आई टी आई, बीएएमएस , एमबीबीएस आर्युवेदिक उपचार विभिन्न मशीनस जैसे लेथ मशीन , शेपर मशीन , मिलिंग मशीन , बैच ग्राइंडर , ड्रिलिंग मशीन आदि जानकारी संस्थान में कार्यक्रत फैकल्टी द्वारा प्रदान की गई ।

इस अध्ययन भ्रमण से छात्र एव छात्राए का ज्ञानर्वधन हुआ । और उन्हे भविष्य में अपनी रुचि के अनुसार अपना करियर चुनने में सहायता मिलेगी । इस समग्र शिक्षा अध्ययन यात्रा में विद्यालय प्रधानाध्यापिका अनीता सक्सेना , शिक्षिका , वन्दना, शिवानी शर्मा , नीलम देवी , पुष्पा देवी एंव दिव्या सक्सेना आदि मौजूद रहीं ।

विदाई पार्टी में जमकर झूमे छात्र व छात्राएं, चेहरे पर खुशी, आंखों में दिखा विदाई का दर्द


बहेड़ी। हसील बहेड़ी क्षेत्र के गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में दिनांक 5 जनवरी 2024 शुक्रवार के दिन विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बीएससी कृषि अष्टम सेमेटर के विद्यार्थियों की विदाई की गई इस अवसर पर अनेक छात्र व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी इसके अतिरिक्त वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन प्रस्तुतियां कराई गई।


महाविद्यालय के कृषि संकाय के समन्वयक डॉक्टर चंद्रशेखर कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया ।साथ ही उन्हें उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) हरिकेश सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है । उन्होंने छात्र-छात्राओं को आने वाली परीक्षाओं में धैर्य लगन और मेहनत के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

वही एग्रोनॉमी विभाग के डॉक्टर राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि हमारे छात्र व छात्राओं ने बीएससी कृषि को उत्तीर्ण किया है खुशी के साथ-साथ यह घड़ी दुख की भी है। आज हमसे हमारे प्यारे बच्चे जुदा हो रहे हैं।

वही विदाई समारोह में बच्चों एवं पूर्व छात्र-छात्राओं की आंखें नम हो गई। बच्चों की आंखें नम होते देख सभी भावुक हो उठे। वही इकबाल अंसारी दिव्यांशु मिश्रा आदित्य सिंह संचित पटेल अनुज गंगवार तान्या शर्मा समरीन आदिल बेग प्रियांशी गंगवार आदि ने कहा कि विभाग अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर सर जी व डॉक्टर राकेश सर जी जैसे अध्यापक बहुत कम देखने को मिलते हैं।

एग्रीकल्चर विभाग के सभी अध्यापक बहुत ही उच्च व्यवहार के धनी व्यक्ति हैं जो अपने कार्य का निष्ठा पूर्वक पालन करते हैं आवश्यकता पड़ने पर वह रविवार के दिन भी महाविद्यालय में आकर काम करते हैं ।बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए दिन रात उनके लिए साथ खड़े रहते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ हरिकेश सिंह, कृषि विभाग अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर कुमार, डॉ राकेश शर्मा, मुनीष वर्मा, राजवीर शर्मा, डॉक्टर प्रशंसा सिंह सहित कॉलेज के अन्य कर्मचारी व अध्यापक मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालयो के शिक्षकों की काउंसलिंग 6 जनवरी को होगी

बरेली। बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए बीएसए बरेली ने गुरुवार को पदोन्नति की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है इस आदेश के तहत वरीयता क्रम की सूची में अंकित शिक्षक अपनी काउंसलिंग शनिवार 6 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज बरेली में अपराह्न 12 बजे से करायेंगे।

बीएसए बरेली ने अपने आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई शिक्षक, जिसका नाम सूची में दर्ज है और वह समय से काउंसलिंग कराने के लिए बताए हुए स्थान पर नहीं पहुंच पाता और काउंसलिंग में भाग नहीं ले पाता, तो उसकी जिम्मेदारी उस शिक्षक की स्वयं की होगी।

काउंसलिंग के तीन चरण बनाए गए हैं, जिसमें पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्र के 258 शिक्षक अपनी काउंसलिंग कराएंगे, वही दूसरे चरण में बरेली नगर क्षेत्र के 64 और तीसरे व अंतिम चरण में फरीदपुर नगर क्षेत्र के 4 शिक्षक काउंसलिंग में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक काफी समय से पदोन्नति की मांग कर रहे थे, कई बार सूची तैयार भी हुई लेकिन काउंसलिंग नहीं हो सकी थी, अब बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा जब पदोन्नति की काउंसलिंग की तैयारी पूर्ण कर ली गई है, जो शनिवार 6 जनवरी को कराई जाएगी।

इस मामले पर बीएसए बरेली संजय सिंह द्वारा बताया गया कि शासन के आदेश पर काउंसलिंग कराई जा रही है विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया भी शासन के आदेश पर कराई जाएगी।